गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: खानपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल और आरजे शंकरा नेत्रालय, वाराणसी के संयुक्त सौजन्य से रविवार को सैदपुर ब्लॉक के तेतारपुर गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी गई। जांच के दौरान 48 मरीजों को ऑपरेशन और विशेष उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। इनमें 9 मरीज मोतियाबिंद, 22 मरीज कॉर्निया संबंधी समस्या से पीड़ित मिले, जबकि अन्य मरीजों को भी उपचार के लिए बुलाया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे, जिसके कारण समय बढ़ाना पड़ा। आयोजक धीरज सिंह की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Mau News: मोतियाबिंद जांच शिविर में मरीजों की हुई स्क्रीनिंग इस अवसर पर लोकेश यादव, दिनेश सिंह, डॉ. राजकुमार याद...