Ghazipur News: नाली और चकरोड निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह ब्लॉक के हैदरगंज गांव स्थित शांतिनगर पुरवे में नाली और चकरोड की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चकरोड और नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 3 साल में नहीं बनी नाली-गली, ग्रामीण आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.