Ghazipur News: नाला बंद होने से जलभराव का खतरा
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर। लाल दरवाजा स्थित सिटी स्कूल के पीछे नाले का निकासी मार्ग बालू की बोरियों से बंद किए जाने से वार्ड 16 कपूरपुर में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। सभासद सहबान अली ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक मोहल्ले को बचाने के लिए दूसरे इलाके को पानी में डुबोना उचित नहीं है। नाला बंद होने से लाल दरवाजा समेत आसपास की गलियों में पानी जमा होने लगा है। चंद्रशेखर नगर, मिश्रवलिया, राइनी कॉलोनी, चंदननगर, फूलनपुर और स्टेशन रोड का पानी इसी नाले से निकलता है। स्थानीय लोगों ने गंदगी, बदबू और जलजनित बीमारियों की आशंका जताई है। सभासद ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.