Ghazipur News: नाबालिग साली को लेकर जीजा फरार, केस
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप खुद के दामाद पर लगाया। पीड़ित के अनुसार उनकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप लगाया कि 27 जुलाई की रात उनका सगा दामाद, जो नोनहरा थाना क्षेत्र के बसीरपुर मुसलहा गांव का निवासी है उनके घर आया था। परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद वह उसकी नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.