Ghazipur News: नागपंचमी पर पर वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: देवकली। नागपंचमी पर्व पर मां काली मंदिर समिति बरगांव हथौड़ी की ओर से मंगलवार शाम चतुर्थ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अनुराग यादव ने किया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ प्रतिभा, समाज सेवा, कर्मठ कार्यकर्ता और ग्राम रत्न सम्मान प्रदान किए गए। गांव के बुजुर्गों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए दयाशंकर पांडेय और रामवचन सिंह यादव को समाज सेवा सम्मान दिया गया। स्वर्गीय राधेश्याम सिंह यादव 'डोमा' को ग्राम रत्न सम्मान और शिवमूरत यादव को सद्भावना पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षा, रोजगार और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दीपक यादव, समीर, नफीस, शिवांग, आयशा और आर्ष यादव को प्रतिभा सम्मान मिला। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.