Ghazipur News: नहर पर बनी पुरानी पैदल पुलिया गिरने से आवागमन बाधित
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर-बहरियाबाद मुख्य मार्ग स्थित हसनपुर डगरा गांव में देवकली पंप नहर पर बनी वर्षों पुरानी पैदल पुलिया अचानक क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। पुल का एक हिस्सा टूटकर गिरने से स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। हालांकि घटना के समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पुलिया मुख्य रूप से पैदल राहगीरों और साइकिल सवारों के आवागमन के लिए उपयोग में लाई जाती थी। पुल टूटने के बाद लोगों को अब लगभग 400 मीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मुख्य मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था, लेकिन लंबे समय से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दरियापुर : कच्चे डायवर्सन पर जोखिम भरा सफर, हलक में जान पुल क्षतिग्रस्त होने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.