गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जमानियां)। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर में मंगलवार की देर रात तकरीबन 11 बजे संतोष कुमार राम पुत्र विक्रम राम 36 वर्ष पास के कुएं के पास बैठा चाहा। लेकिन नशे में धुत होने के कारण कुएं में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों को मालूम हुआ तो फौरन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को निकलवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...