Ghazipur News: नवीन गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों का धरना पांचवें दिन भी जारी
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद । नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी कार्यों में इस्तेमाल के विरोध में सभासदों का धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सभासदों का आरोप है कि 11 सितंबर को आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गृहकर को फिलहाल समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद नगरवासियों पर गृहकर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का इस्तेमाल पालिका के कार्यों के बजाय निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। धरनारत सभासदों ने नवीन गृहकर वसूली पर तत्काल रोक लगाने तथा जांच में दोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.