Ghazipur News: नवीन गृहकर वसूली के विरोध में दूसरे दिन भी सभासदों का धरना जारी
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली को लेकर नगर पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। वसूली के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरनारत सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मामले का विधिवत निस्तारण होने तक नवीन गृहकर की वसूली रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नवीन गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों ने दिया धरना अपर जिलाधिकारी गाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.