गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देश पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाचार के महत्व पर एकल व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की, जबकि संयोजन डॉ. रामलखन यादव ने किया। डॉ. रामलखन यादव ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में नवाचार समाज, देश और व्यवसाय के विकास का प्रमुख आधार है। आग और पहिए के आविष्कार से लेकर इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, हर बड़े बदलाव के पीछे नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करने तथा लीक से हटकर सोचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए विचारों को अपनाकर ही समस्याओं का प्रभावी समाधान खोजा जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक तिवा...