गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: जमानिया। प्रशासनिक फेरबदल के तहत निधि ने बुधवार को जमानिया तहसील की नई उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बातचीत में उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और राजस्व मामलों का निष्पक्ष समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। कार्यभार ग्रहण के दौरान तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...