Ghazipur News: नवरात्र के चौथे दिन मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जिले भर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान गहमर क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्र को लेकर मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु सुबह स्नान के बाद पूजा की थाली, फूल, माला, नारियल और चुनरी लेकर मंदिर पहुंचे। मां के दर्शन कर भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Ch...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.