गाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र की नवमी की शाम शहर में भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था चरमरा गई। विश्वेश्वरगंज से लेकर लंका चूंगी तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को पैदल निकलने में भी मुश्किल होने लगी। जाम में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए। नवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन के लिए शाम छह बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देर शाम होते-होते भीड़ बढ़ गई। पूजा पंडालों के आसपास लोगों की आवाजाही और वाहनों के दबाव के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहिय...