गाजीपुर, अगस्त 9 -- Ghazipur News: नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार को नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओ संघर्ष मोर्चा की आवश्यक बैठक बरहपुर स्थित श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक उमाकांत सिंह ने की। इस दौरान नन्दगंज के सर्वांगीण विकास के लिए इसे तहसील और नगर पंचायत घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत 18 अगस्त 1942 को हुए नन्दगंज ट्रेन लूट कांड में शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने शहीदों के सम्मान में नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Balia News: किसान मोर्चा ने किया नुक्कड़ सभा साथ ही नन्दगंज रेलवे स्टेशन का नाम 18 अगस्त 194...