गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। सेवराई के उपजिलाधिकारी गजराज सिंह ने नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड नंबर चार स्थित किदवई नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में बिजली, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने विद्युत व्यवस्था में मिली कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड में नियमित साफ-सफाई कराने और लोगों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत की अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एस...