Ghazipur News: नगर में एक दर्जन छुट्टा गोवंश पकड़े गए
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: सैदपुर। दुर्गापूजा और दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर नगर पंचायत ने आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। शनिवार को गाजीपुर नगर पालिका से कैटल कैचर वाहन मंगाकर नगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से करीब एक दर्जन आवारा सांडों को पकड़ा गया। सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया गया। पिछले वर्ष दुर्गापूजा और दशहरा मेले के दौरान आवारा सांडों के कारण कई बार अफरातफरी की स्थिति पैदा हुई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार त्योहार से पहले ही एहतियाती कदम उठाए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि कैटल कैचर की मदद से आवारा सांडों को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सड़कों से हटाए गए निराश्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.