गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दिलदारनगर के जलकल परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पंचायत के एसबीएम प्रभारी गौतम बुद्ध, आशा देवी, सहाबुद्दीन, जयप्रकाश, चंदन, संतोष, उदय, शैलेश, मनीष, ज्योति, रविशंकर, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ज...