Ghazipur News: नक्कटैया प्रसंग में सुर्पणखा का रौद्र रूप देख दर्शक हुए भावविभोर
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीराम कथा दर्शन समिति के कलाकारों ने नक्कटैया प्रसंग का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंचवटी में श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वनवास के दौरान सुर्पणखा के प्रणय निवेदन और नाक काटे जाने की लीला का प्रभावशाली चित्रण किया गया। प्रसंग के अनुसार, सुर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण के रूप पर मोहित होकर सुंदर स्त्री का वेश धारण करती है और दोनों के सामने प्रेम प्रस्ताव रखती है। प्रस्ताव ठुकराए जाने पर वह रौद्र रूप धारण कर माता सीता पर हमला करने के लिए आगे बढ़ती है। इस पर श्रीराम के संकेत से लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, रावण ने किया सीता हरण अपमानित सुर्पणखा अपने भाइयों खर-दूषण के पास पहुंचती है। युद्ध में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.