गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिला कारागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने बंदियों को कर्म गति एवं व्यवहार शुद्धि से अपराध मुक्त जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कारागार को सजा का स्थान मानने के बजाय सुधारगृह और संस्कार सुधार केंद्र के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचार और मनोविकार ही अपराधों के मूल कारण हैं। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नफरत जैसी बुराइयों को दूर कर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। बदला लेने के बजाय स्वयं को बदलने की प्रवृत्ति अपनाने से जीवन की समस्याएं कम हो सकती हैं। उन्होंने बंदियों से आत्मचिंतन करते हुए अपने जीवन के उद्देश्य पर विचार करने की अपील की। बीके विवेकानंद ने संस्था की गतिविधियों की...