गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। विद्युत वितरण उपखंड दिलदारनगर में नव नियुक्त उपखंड अधिकारी आदित्य कुमार मारकंडे ने कार्यभार ग्रहण किया। वे मछलीशहर से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। कार्यभार संभालने पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार, कैशियर रामाशंकर भारती, नोडल अधिकारी संदीप मौर्या, मीटर सुपरवाइजर सुनील यादव, रामविलास सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...