Ghazipur News: धूप-छांव के बीच दिनभर होती रही बारिश, जलजमाव से बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होती रही। रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ देर धूप निकलने के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों और सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलनिकासी की समु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.