Ghazipur News: धूप-छांव के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, गर्मी से लोग बेहाल
गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में बुधवार को धूप और छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। दिनभर मौसम में लगातार बदलाव के बावजूद राहत नहीं मिली और लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन धूप निकलने पर उमस और अधिक बढ़ गई। दोपहर में धूप के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लिया, लेकिन बिजली की लगातार कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.