गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और धार्मिक मान्यताओं पर की गई कथित विवादित टिप्पणियों के विरोध में गुरुवार को फूली गांव के सामने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। विजय यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सभी के आराध्य हैं। उनके प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में धीरेन्द्र शास्त्री का प...