Ghazipur News: धमकाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा
गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कस्बा के रहने वाले व्यक्ति ने पुराना मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चेयरमैन समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-पांच, मोहल्ला डकीनगंज निवासी वसीम अहमद ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के पास स्थित एक पान की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दोनों आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए न्यायालय में विचाराधीन पुराने मुकदमे को 10 दिन के भीतर वापस लेने का दबाव बनाया। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.