गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अठहठा गांव निवासी युवा एथलीट मोहित प्रसाद ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मोहित ने 1000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बधिर खिलाड़ियों ने स्टेट प्रतियोगिता में 11 पदक जीतकर परचम लहरायामोहित का प्रशिक्षण मोहित वर्तमान में वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज के एसएआई स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि से स्वजन के साथ ही गांव और क्षेत्र के लोगों में...