गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। विधायक निधि से निर्मित दो सीसी संपर्क मार्गों का लोकार्पण मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया। पहला मार्ग ग्राम सभा चीवटहां में पलिया मार्ग से तौकिर के मकान, जोखन शाह व शंभू यादव के घर होते हुए आशा देवी के आवास तक 130 मीटर लंबा बनाया गया है। दूसरा संपर्क मार्ग ग्राम सभा धनाड़ी में चंद्रशेखर यादव के खेत से टूनमुन शर्मा के घर तक 100 मीटर लंबा निर्मित कराया गया है। मन्नू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन संपर्क मार्गों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर उर्मिलेश पांडेय, मुकेश यादव, श्रवण गुप्ता, शिवशंकर राजभर, रिशु यादव...