गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। राजेंद्रनगर से अजमेर जाने वाली 12395 अप जियारत एक्सप्रेस का बुधवार रात दिलदारनगर जंक्शन पर ठहराव शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जियारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाजवानों की तैनाती नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी और जमानिया विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने प्लेटफार्म नंबर तीन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अजमेर के लिए रवाना किया। ट्रेन के ठहराव से दिलदारनगर जंक्शन सीधे अजमेर से जुड़ गया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से प्लेटफार्म गूंज उठा। जियारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग मुस्लिम समुदाय की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:13 बजे के बजाय रात 8:43 बजे दिलदारनगर पहुंची और चार मिनट बाद...