Ghazipur News: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने रविवार को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अविनाश मणि को मुखबिर सूचना मिली, जिसपर ग्राम नसीरपुर से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व. जगरदेव यादव, उम्र करीब 49 वर्ष और उनकी पत्नी चिन्ता देवी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नोनहरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों थाना नोनहरा में पंजीकृत मुकदमा बीएनएस एव डीपी एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.