Ghazipur News: दो माह से गदनपुर में नहीं पहुंच रहा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखा गांव स्थित पानी की टंकी से गदनपुर गांव में करीब दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण पानी की टंकी के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन कर विरोध जताया। क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानुज यादव और संतोष यादव मधुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि टंकी से पानी नहीं मिलने के कारण घरेलू कार्यों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी के बीच समस्या और गंभीर हो गई है। प्रदर्शन में ऊषा निषाद, मरज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.