गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिखड़ी अमारी हमीद मार्ग पर मंगलवार की शाम कादिलशाहपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की टक्कर में सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पहुंचाया गया। दिनेश यादव तथा परमेंश यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिखड़ी गांव निवासी दिनेश यादव तथा परमेश यादव बाइक से दुल्लहपुर बाजार जा रहे थे कि विपरीत दिशा से शादियाबाद थाना क्षेत्र के धूरेहरा गांव निवासी गोली अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से जलालाबाद से लौट रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गोली ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था। दोनों बाइक सवारों में किसी ने ह...