Ghazipur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु पर बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवराजपुर निवासी 36 वर्षीय चंद्रेश सिंह अपने छोटे भाई अश्विनी सिंह को बाइक से सिटी स्टेशन ट्रेन पकड़वाने जा रहे थे। इसी दौरान हमीद सेतु पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अश्विनी सिंह को मामूली चोटें आईं। वहीं हादसे में दूसरी बाइक पर सवार नंदगंज निवासी 32 वर्षीय युवक भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.