गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो दंपतियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी बातचीत के माध्यम से मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया। पहला मामला छोटा पहाड़पुर निवासी रोशनी देवी और उनके पति विकास बिंद से संबंधित था। दूसरा मामला सरस्वती नगर, वार्ड संख्या छह निवासी संगीता देवी और उनके पति सोनू ठठेरा का था। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर उन्हें आपसी प्रेम, विश्वास, सामंजस्य और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पांच दंपति के मध्य विवादों का कराया निस्तारण पुलिस के अनुसार, काउंसलिंग के दौरान दोनों दंपति...