Ghazipur News: दो ट्रकों की टक्कर, चालक और खलासी घायल
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर महेंगवा गांव के पास शनिवार की देर रात पेट्रोल पंप से निकल रहे ट्रक को मऊ की तरफ से दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, टक्कर मारने वाली ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं है। बता दें कि गोरखपुर से मैदा लादकर ट्रक तमिलनाडु जा रहा जा रहा था, वह महेंगवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद ट्रक सड़क पर निकल रहा था। इसी दौरान गोरखपुर से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा दूसरा खाली ट्रक पीछे से आकर टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक अरविंद बैरागी निवासी सीखपुरी मध्यप्रदेश खलासी दुर्गेश बैरागी चोटिल हो गए। दोनो का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.