Ghazipur News: दो किलों गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर। कोतवाली मुहम्मदाबाद में तैनात उपनिरीक्षक विरेन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक अभियुक्त नशीला पदार्थ लेकर कही जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम 45 वर्षीय रमेश सिंह कुशवाहा पुत्र भगेलु सिंह कुशवाहा बताया। जांच करने पर उसके पास दो किलो गांजा मिला। उपनिरीक्षक ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.