Ghazipur News: दो कारों में टक्कर, दो कावरिये घायल
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: सैदपुर। श्रावण माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे कांवरियों से भरी एक तेज रफ्तार कार शनिवार को औड़िहार तिराहे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। लेन बदल रही दूसरी कार से टक्कर होने के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार दो कांवरिये घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। औड़िहार तिराहे पर एक कार अचानक अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में आ रही थी। इसी दौरान कांवरियों से भरी कार वहां से गुजर रही थी। अचानक सामने वाहन आने से चालक संतुलन नहीं बना सका और दोनों कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। उक्त दुर्घटना में कार सवार 38 वर्षीय अनोज सिंह तथा मनोज सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.