Ghazipur News: दो कानूनगो को दी गई भावभीनी विदाई
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: जमानियां। तहसील मुख्यालय में शनिवार को कानूनगो पद पर कार्यरत पंकज कुमार और रामराज के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों को भावभीनी विदाई दी। उपजिलाधिकारी सुश्री निधि, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र और अमीन अरुण कुमार सिंह ने शॉल, पुस्तक एवं छाता भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमीन अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नौकरी के दौरान साथियों के साथ बिताए पल जीवनभर यादगार रहते हैं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी साथी भावुक हो गए। समारोह में धनंजय सिंह, राहुल कुमार, विजय कुमार, शैलेंद्र सिंह यादव सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दो कानूनगो को दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.