गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रविवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर करीब दो बजे के बाद शहर और आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ था और तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शहर से लेकर गांव तक झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्नमौसम में परिवर्तन दोपहर तक मौसम सामान्य रहने के बाद अचानक बादल घिर आए। इसके बाद रुक-रुककर हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर शुरू होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। रिमझिम बारिश के कारण शहर के मौसम में ठंडक महसूस की गई। हालांकि बारिश त...