Ghazipur News: देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम को 80 पाउच देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि बरूईन स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पैदल आ रहा था। वह पुलिसकर्मियों को देखते ही भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जब तलाशी ली गयी तो उसके पास के 80 पाउच शराब बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने 20 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र शम्भू राम निवासी ग्राम केशोपुर थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बताया। जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.