Ghazipur News: देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले भर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। वहीं, जमानियां के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम, करीमुद्दीनपुर के मां कष्टहरणी भवानी मंदिर, रेवतीपुर के मां भगवती देवी मंदिर और मुहम्मदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.