Ghazipur News: देवरियां गांव में शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवरियां गांव में दलित बस्ती के समीप कम्पोजिट शराब की दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) पर अवरोधक रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने शराब की दुकान के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रस्तावित दुकान दलित बस्ती, विद्यालय और आबादी क्षेत्र के निकट है, जिससे सामाजिक और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि शराब की दुकान को आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.