Ghazipur News: देवकली-सैदपुर भितरी मार्ग बदहाल
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। देवकली-सैदपुर भितरी मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और वाहन चालक गुजरते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.