Ghazipur News: दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। कासिमाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को सिधउत गांव स्थित उसके घर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र यादव (38) पुत्र दीनानाथ यादव निवासी सिधउत, थाना कासिमाबाद है। उसका वर्तमान पता इस्लामाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर बताया गया है। आरोपी के खिलाफ कासिमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस सेल से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.