Ghazipur News: दुल्लहपुर बाजार में लगा जाम
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। जितिया पर्व की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय बाजार में भारी भीड़ उमड़ने से जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि फुटकर दुकानदारों ने पहले से ही सड़क की दोनों पटरियों पर अनधिकृत कब्जा कर रखा है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। वहीं साप्ताहिक बाजार और प्रमुख त्योहारों पर भीड़ बढ़ने से समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.