गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से जगह-जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। सजावट, विद्युत झालरों और रोशनी के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की तैयारियां भी की जा रही हैं। पूजा समितियों की बैठकों में पदाधिकारियों का चयन किया गया। आदर्श एकता क्लब में राकेश उपाध्याय अध्यक्ष, राहुल जायसवाल उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता महामंत्री और प्रद्युम्न यादव कोषाध्यक्ष चुने गए। श्रीराम दल समिति में अजित गुप्ता अध्यक्ष, सन्नी वर्मा उपाध्यक्ष, जीतू वर्मा महामंत्री और पप्पू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बनाए गए। पॉपुलर क्लब में धनंजय प्रजापति अध्यक्ष, राज गुप्ता उपाध्यक्ष और अनुज साहू महामंत्री चुने गए। यह भी पढ़ें- Bhabua ...