गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के दिलदारनगर बाजार स्थित वार्ड संख्या 9 में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिलदारनगर बाजार वार्ड संख्या 9 निवासी संदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई दीप उर्फ अमित कुमार तथा उनके पुत्र आलोक कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उन पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ कर उसे तहस-नहस कर दिया तथा जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...