Ghazipur News: दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट
गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- जंगीपुर बाजार में विवाद और व्यापारियों का विरोध Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मंसूरी कटरे में गुरुवार को ट्रक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन भाइयों पर व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराईं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंगीपुर थाने पहुंच गए। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। वार्ड नंबर 11 गांधीनगर निवासी महेश गुप्ता किराने के आढ़ती हैं। बताया गया कि गुरुवार को उनकी दुकान के पीछे ट्रक से किराने का माल गोदाम में उतारा जा रहा था। इसी दौरान तारनपुर गांव निवासी राजू सिंह, बुलेट सिंह औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.