Ghazipur News: दीवार के ऊपर से गुजरा बिजली का तार, हादसे की आशंका
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। ताजपुर-ढढनी मार्ग से सटी दलित बस्ती के पास एक ईंट की दीवार के ऊपर से गुजर रही नंगी बिजली की तार लोगों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। रास्ते से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस लापरवाही को देखकर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अनजाने में दीवार पर चढ़े या उसका हाथ तार तक पहुंच जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने घर की छत से तार की खतरनाक स्थिति दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि नंगे बिजली के तारों में उच्च वोल्टेज का करंट प्रवाहित होता है, जिससे करंट लगने पर गंभीर चोट या जान जाने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने, तार को सुरक्षित कराने और क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.