गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के भवन एवं महिला सरणालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति, कार्य की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली। स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य प्रत्येक दशा में दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाए। निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संबंधित अधिकारी एवं...