गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: सादात। भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण परीक्षण शिविर 25 अगस्त को सादात ब्लाक में आयोजित होगा। विकास खंड अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वयोश्री योजना के पात्र आवेदक के पास आधार कार्ड के साथ बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड या वृद्धावस्था पेंशन प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदक की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होने पर आय प्रमाणपत्र भी जरूरी है। शिविर में पात्र लोगों को वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, व्हीलचेयर, छड़ी, बैसाखी, ट्राइपैड, कमोड वाली व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को भी पात्रता के अनुसार उपकरण दिए जाएंगे। अधिकारियों ने पात्र लोगों से शिविर में पहुंचकर परीक्षण कराने ...