गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर और जमानियां पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात रकसहा स्थित कांशीराम आवास योजना के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर भैंस चोर को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की एक भैंस, तमंचा, कारतूस, पिकअप, स्कार्पियो और 62 हजार रुपये नकद बरामद हुए।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष दिलदारनगर संतोष कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक जमानियां योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रात में गश्त कर रहे थे। फुल्ली मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि रकसहा कांशीराम आवास योजना में कुछ संदिग्ध भैंस चोर मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: पुलिस मुठभेड़ में चोर घायल, चार गिरफ्तार टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर जान स...